फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मांट और चौमुहां कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दो शिक्षिकों की डिग्री फर्जी, नोटिस जारी

Sat, 27 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े के मामले थम नहीं रहे हैं। मथुरा जिले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा भेजी गई 2004-05 के फर्जी बीएड डिग्री धारकों की सूची मिलान के दौरान जनपद में दो शिक्षिकाएं पकड़ में आई हैं। इसमें एक की बीएड की डिग्री में छेड़छाड़ की गई है, जबकि एक की डिग्री फर्जी है। दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से एसआईटी ने करीब 47 सौ बीएड डिग्री धारकों की सूची जारी की है, जिनके नाम फर्जी तौर पर 2004-05 में डिग्री जारी की गई है। इनका मिलान जनपद स्तर पर भी किया जा रहा है। इसमें परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 59 शिक्षकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई शुरू हो गई है।


अब कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं के नाम का मिलान भी उक्त सूची से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में चौमुहां और मांट में दो शिक्षिकाएं सामने आई हैं। चौमुहां में आरती और मांट में वार्डन स्वदेश कुमारी शामिल हैं। दोनों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें