फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 97.50 लाख में प्लॉट बेचकर छह लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। वृंदावन के कैलाश नगर स्थित एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त में 97.50 लाख रुपये लेने के बाद छह लाख रुपये अतिरिक्त लेकर धोखाधड़ी करने और कब्जा लेने पहुंचे खरीदार को धमकाने के आरोप में थाना जैत पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर स्थित गोधूलिपुरम निवासी विजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2026 में कैलाश नगर सेक्टर-2 स्थित प्लॉट का बोर्ड देखकर उसने संपर्क किया। आरोप है कि यतेन्द्र कुमार और जितेन्द्र ने रजिस्टर्ड दान पत्र दिखाकर प्लॉट का सौदा तय कराया। 14 फरवरी को दो लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और तीन लाख रुपये नकद देकर अनुबंध कराया गया। इसके बाद 18 फरवरी को उसके और उसकी पत्नी उर्मिला देवी के नाम 97.50 लाख रुपये में बैनामा कराया गया। इसमें 50 लाख रुपये बैंकिंग माध्यम से और 47.50 लाख रुपये बैंक ऋण लेकर नकद दिए गए। इसी दौरान दूसरे प्लॉट के नाम पर यतेन्द्र की पत्नी अंजू कुमारी को पांच लाख रुपये अग्रिम भी दिए गए। विजय कुमार का आरोप है कि 15 जुलाई को जब वह प्लॉट पर कब्जा लेने और सफाई कराने पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने खुद को प्लॉट का मालिक बताते हुए उसके साथ मारपीट की और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर थाना जैत पुलिस ने यतेन्द्र, जितेन्द्र, अंजू कुमारी और नोमेशदत के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें