लोहिया ग्राम पंचायत विकास के अंतर्गत क्षेत्र में बन आरईएस द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज लोगों ने विभाग पर सड़क निर्माण में अनियमिताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने डीएम से सड़क निर्माण की जांच की भी मांग की है।
ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि मारुति नगर में चल रहे सड़क निर्माण में सही मानकों की अनदेखी हो रही है। सड़क पर बिछाई जा रही गिट्टी में क्रेसर, गिट्टी के साथ सीमेंट नहीं मिलाया जा रहा है। गिट्टी को क्रेसर के साथ ही बिछाया जा रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
सुरेश बाबू द्विवेदी, श्रीदास प्रजापति, चौधरी यादराम ने कहा कि नालियों का निर्माण भी सही प्रकार नहीं किया जा रहा है, साथ ही सीवर के चैंबरों को भी सड़क के नीचे दबा दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत नौबराबाद के प्रधान मकेश सारस्वत, किशन पंडित, सत्यमूर्ति सारस्वत, पवन अग्रवाल बालमुकुंद द्विवेदी, नरेंद्र शर्मा, नारायण बाबा, राम किशोर, पिंगी शर्मा, रंजना द्विवेदी, पूजा, संगीता, गरिमा शशि आदि ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने पर विरोध जताया।