फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्लॉट और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र में प्लॉट और दुकान के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति ने फरीदाबाद की एक रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसएसपी मथुरा से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सेंसरपाल निवासी आवास विकास, बुलंदशहर ने बताया कि उनका अक्सर मथुरा और वृंदावन में आना जाना रहता है। इसी दौरान इंटरनेट मीडिया से उन्हें एचके इंफ्रा हाईट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल में हरे कृष्णा टाउनशिप परियोजना की जानकारी मिली। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रागिनी कुमारी ने उन्हें निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लिया। प्लॉट और दुकानों की बुकिंग के नाम पर किश्तों में रकम जमा कराते रहे। उन्होंने अप्रैल 2024 से सितंबर 2025 के बीच ऑनलाइन और नकद मिलाकर कुल 3.32 लाख रुपये का भुगतान किया।
आरोप है कि भुगतान के बाद उन्हें दुकान संख्या 21 आवंटित की गई। एक अन्य दुकान के लिए भी आरोपियों ने पैसे ले लिए। तय समय बीतने के बाद न तो बैनामा कराया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पीड़ित का कहना है कि अब कंपनी ने अपना नाम बदलकर विजन ग्रुप कर लिया है। सभी लोगों के मोबाइल नंबर भी बंद हैं। बैनामा की मांग करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस और सीएम पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

आखिरकार पीड़ित ने एसएसपी मथुरा से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कंपनी के डायरेक्टर सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रागिनी कुमारी व भूमि स्वामी महेश चंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें