फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन के विवाद में चिकित्सक समेत तीन पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नगर के एक चिकित्सक पर जमीन के नाम पर बीस लाख रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस ने न्यायालय की आदेश पर आरोपी चिकित्सक सहित तीन पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पैगांव निवासी कमल सिंह ने एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. उपेंद्र गोस्वामी तथा उनके दो कर्मचारी सचिन और महेश पर 20 लाख रुपये लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री न करने, जान से मारने की धमकी देने और जेसीबी से प्लॉट पर अवैध खुदाई कराने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि चिकित्सक ने 25 जून 2024 को राजमार्ग के निकट 200 वर्ग मीटर प्लॉट की ऐवज में 13 लाख रुपये अस्पताल परिसर में गवाहों की मौजूदगी में लिए थे। इससे पहले सात लाख रुपये दिए गए।
आरोप है कि 20 लाख रुपये लेने के बावजूद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की गई और न ही रकम वापस की गई। बताया कि जब रजिस्ट्री के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चिकित्सक एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें