फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण हादसा: हाईवे पर बस-ट्रक समेत चार वाहनों की जोरदार भिड़ंत, एक यात्री की माैत और सात घायल

Thu, 23 Jul 2026 04:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को भीषण हादसा हुआ। हाईवे पर एक साथ चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। माैके पर चीखपुकार मच गई। एक यात्री की माैत हो गई। सात लोग घायल हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में नरहौली पुल के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे मार्ग पर चार वाहनों की जोरदार भिड़ंत में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरहौली पुल के पास दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक, मध्य प्रदेश की एक निजी बस, दूसरे ट्रक और एक कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार करीब 40 से 45 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के सनावल थाना क्षेत्र के अटुर निवासी भास्कर राठौर की मौत हो गई। वहीं शीला, सुशील, अमर सिंह, मेछल, लक्ष्मण दास, सुंदरबाई और किशोर, जो सभी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के निवासी हैं, घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। सड़क दुर्घटना के चलते कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु रूप से बहाल करा दिया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें