फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मुठभेड़ में चार वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर की फायरिंग...फिर भी बच न सका

Fri, 03 Jan 2025 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में पुलिस को गोली लग गई। पुलिस ने घायल चोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य को दबोच लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को गोली पैर में लगने से वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन





 सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में सूचना मिली की एक वाहन चोर नई कामर मार्ग से गुजरने वाला है। पुलिस ने यहां पर चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक बाइक पर आते युवक को रुकने का इशारा किया। युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। कार्रवाई में  थाना पुंहाना,  जनपद नूंह हरियाणा निवासी सरफराज पुत्र ताहिर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोली लगने से घायल हुए सरफराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरफराज को इलाज के लिए भर्ती कराया। सरफराज के पास से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, मास्टर चाबी और एक मोबाइल फोन के अलावा चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद की। पकड़े गए सरफराज के ऊपर कोसीकलां के अलावा कामां राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा में मुकद्दमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें