फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डकैती की साजिश रच रहे चार बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, चाकू तथा ताला और दीवार तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरोह का एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैत प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नगला सुम्मेरा चौराहे से आगे देवी आटस मार्ग पर सड़क किनारे एक प्लॉट की दीवार के पीछे कुछ लोग किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपियों की पहचान सीताराम उर्फ भोला निवासी थोक दाऊद, चौमुहां, थाना जैत, आशीष उर्फ आशू निवासी राधिका विहार महोली रोड, शानू निवासी मंडी चौराहा, समोला टीला, थाना हाईवे तथा सनी निवासी मंडी चौराहा के रूप में हुई है। फरार आरोपी की पहचान सुनील उर्फ लुच्ची निवासी चौमुहां के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नगला सुम्मेरा चौराहे के पास स्थित दो-तीन मकानों और दुकानों में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में आशीष उर्फ आशू के खिलाफ लूट और आयुध अधिनियम के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, अन्य आरोपियों का भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें