मथुरा। गोविंदनगर थाने में चोरी की बाइकों के साथ खड़े आरोपी।
- फोटो : mathura
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस को वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइकें समेत अन्य सामग्री बरामद की है। ये सभी आरोपी अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस गोविंदनगर थाना क्षेत्र की हनुमान मंदिर पुलिया पर पहुंची। यहां आरोपी बाइक लेकर खड़े थे। पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के थाना गोरई के संगीला निवासी देवेंद्र उर्फ देवा, अनुज उर्फ भोला, लोकेश और नगला कलुआ निवासी धमेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह चोरी की बाइकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले भी दबोच लिया। आरोपियों ने मथुरा समेत कई जिलों से बाइकें चोरी की थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।