फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बैंकमित्र से हुई लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट के आरोपी।
विज्ञापन
फरह/मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में बैंक मित्र से साथ हुई लूट के चारों आरोपियों को पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए 55 हजार रुपये एक बाइक और एक तमंचा सहित दो कारतूस बरामद किए हैं। गांव के ही युवक ने रेकी कर तीन अन्य साथियों से घटना का अंजाम दिलवाया था।
विज्ञापन

पकड़े गये चारों आरोपियों में आगरा के थाना बमरौली कटारा, समोगर निवासी भवनेश, अंकित, पवन और थाना फरह के गांव झुडावई निवासी संजू उर्फ संजय शामिल हैं। भवनेश, अंकित और पवन को पुलिस ने सोमवार रात करनपुर तिराहे से और संजू को परखम बंबा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। चारों हरिद्वार घूमने जाने की फिराक में थे। चारों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर विभिन्न थानों में कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं।
वारदात में झुडावई निवासी संजय उर्फ संजू ने रेकी की और समोगर निवासी भवनेश, अंकित, और पवन ने गत 19 मई को परखम स्टेट बैंक में कार्यरत एसबीआई बैंकमित्र रामरज से दिनदहाडे आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर व तमंचा दिखाकर गऊग्राम परखम के समीप 75000 रुपयों भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें