फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रजिस्ट्री कार्यालय की सुरक्षा में तैनात होंगे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उप निबंधक कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में जल्द ही पूर्व सैनिक तैनात दिखाई देंगे। शासन ने पूर्व सैनिकों को सुरक्षा में तैनात करने का निर्णय लिया है। मथुरा में उप निबंधन प्रथम तथा द्वितीय दोनों कार्यालय पर पूर्व सैनिक सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। पूर्व में दो बार रजिस्ट्री कार्यालय में चोरी के प्रयास हो चुके हैं।
विज्ञापन

उप निबंधक सदर (प्रथम) अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वैसे तो रजिस्ट्री कार्यालय में सभी कार्य ऑनलाइन हो गया है। लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा आवश्यक है। इसके साथ ही रोजाना रजिस्ट्री कार्यालय में लाखों रुपये की धनराशि आती है। इसे शाम को बैंक में जमा करना होता है। दिन में लाखों रुपये कार्यालय में रखे रहते हैं। पूर्व में दो बार रजिस्ट्री कार्यालय में चोरी का प्रयास हो चुका है। इसको ध्यान में रखते हुए जल्द ही उप निबंधक कार्यालय प्रथम और द्वितीय पर सेवानिवृत्त सैनिक सुरक्षा में तैनात दिखाई देंगे। सेवानिवृत्त सैनिकों को सुरक्षा की जिम्मेदारी देने का फैसला शासन कर चुका है।
विज्ञापन



पूर्व सैनिकों की तैनाती से यह होंगे फायदे
- कार्यालय परिसर में अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था में सुधार
- अभिलेख, नकदी एवं राजस्व संबंधी दस्तावेजों की प्रभारी सुरक्षा
- आम नागरिकों के साथ संयमित व्यवहार एवं भीड़ प्रबंधन
- आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय एवं संकट-प्रबंधन क्षमता बढ़ेगी
- कार्यालय में होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा
- भूतपूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं सामाजिक कल्याण को प्रोत्साहन मिलेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें