फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व राष्ट्रपति ने किए श्रीबांकेबिहारी के दर्शन, परिवार संग की पूजा; सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Fri, 07 Aug 2026 07:58 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गेट नंबर एक से वीआईपी कठघरे तक की रेलिंग हटाई गई और उनके आवागमन के समय गेट नंबर दो से श्रद्धालुओं का प्रवेश कुछ समय के लिए रोक दिया गया जबकि आम श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से दर्शन कराए जाते रहे।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते पूर्व राष्ट्रपति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज की भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर वृंदावन में शुक्रवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। पत्नी, बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ उन्होंने ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने ठाकुरजी के चरणों में शीश नवाया और देश-विश्व के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री बांकेबिहारी मंदिर में सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गेट नंबर एक से वीआईपी कठघरे तक की रेलिंग हटाई गई और उनके आवागमन के समय गेट नंबर दो से श्रद्धालुओं का प्रवेश कुछ समय के लिए रोक दिया गया जबकि आम श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से दर्शन कराए जाते रहे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का काफिला गोल्फ कोर्ट के माध्यम से वीआईपी पार्किंग होते ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में बिछे लाल कालीन पर उन्हें दर्शन के लिए ले जाया गया। मंदिर के तीन सफेद रंग की कुर्सियां लगाई गई थीं। उनके आगमन से पहले सुरक्षा कर्मियों ने पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की। पुलिसकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें