फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी भक्तों ने कन्हैया को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
कन्हैया को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
रक्षाबंधन का पर्व धर्मनगरी में भगवान और भक्त के अटूट प्रेम का साक्षी बना। इस अवसर पर विदेशी भक्तों ने कन्हैया को राखी अर्पित की और जीवन में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन


सेवाकुंज स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में सेवायत भक्ति वेदांत मधुसूदन महाराज के सानिध्य में आयोजन किया गया। विदेशी भक्तों ने अपने आराध्य प्रभु श्रीकृृष्ण और बलराम को राखी बांधकर उनसे जीवन पर्यंत सुख और शांति की कामना की।

उजबेकिस्तान से आईं वृंदावन दासी ने बताया कि सावन माह में वृंदावन में आयोजित 14 दिवसीय झूलन महोत्सव का आनंद अतुलनीय है। यहां प्रभु के मनोरथों का भाव परम आनंद देता है। जर्मनी से आईं बैंकुठदासी भी भावविभोर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद आज भी महसूस होता है। यहां मंदिरों में होने वाले आयोजन शास्त्रों में वर्णित लीलाओं को जन-जन तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें