मथुरा। दिव्यांग का फर्जी विकलांग प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामले में सीएमओ तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच करने के आदेश दिए हैं। तीन सदस्यीय टीम आगामी तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देगी। इसके बाद डाक्टर और बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विदित है कि आंखों में कमी के चलते पिछले सोमवार को छाता के गांव नौगांव धर्मवीर ने सीएमओ कार्यालय में अस्थाई दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा लिया। लेकिन मनमुताबिक प्रमाणपत्र न बनने के बाद धर्मवीर ने अगले दिन मंगलवार को तहसील दिवस में विकलांग बोर्ड में मौजूद जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. लाल सिंह से फर्जी प्रमाणपत्र निर्गत करा लिया।
मामला संज्ञान में अपने के बाद सीएमओ ने डॉ. लाल सिंह एवं संबंधित बाबू के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वहीं दिव्यांग प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया गया है। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय टीम बनाकर आगामी तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।