फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बैंकों में जमा करा दिए नकली नोट

Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
जिले की बैंकों में नकली नोट जमा करा दिए गए। खास बात यह है कि सारे दिन नोटों को गिनने वाले भी असली-नकली की पहचान नहीं कर पाए। रिजर्व बैंक के खजाने तक रुपये पहुंच गए। यहां जांच के बाद खुलासा होने पर सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, जबकि कई बैंकों के अफसर जांच के घेरे में आ गए हैं।
विज्ञापन


नकली नोटों के सौदागरों ने ब्रज की बैंकों में सेंधमारी करते हुए नकली नोटों को खामोशी के साथ चला दिया। इसमें 100 रुपये से लेकर 1000 तक के नकली नोट जमा कराए गए हैं। 500 के नकली नोट भी बैंकों तक पहुंच गए।

स्थिति यह है कि एटीएम भी नकली नोट उगलने लगे थे। कई जिलों में खुफिया एजेंसियों ने भी रिपोर्ट दी थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नकली नोट बड़े पैमाने पर खपाए जा रहे हैं। सितंबर में रिजर्व बैंक ने भी अलर्ट जारी किया था, लेकिन फिर भी बैंक वाले इन नकली नोटों को पहचान नहीं पाए। 
विज्ञापन


मथुरा होलीगेट पर स्थित सिंडीकेट बैंक में ही नकली नोट जमा करा दिए गए। पता भी तब चला जब रिजर्व बैंक में चेकिंग कराई गई। अक्तूबर में जो कैश भेजा गया था उसमें 100 के 23 नोट और 500 का एक नोट फिलहाल नकली मिला है। इस मामले में रिजर्व बैंक कानपुर के प्रबंधक सत्यकुमार ने सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले में जांच भी बैठा दी गई है। जांच के दायरे में बैंक प्रशासन के कई अधिकारी आ सकते हैं।

रिजर्व बैंक ने जारी किया अलर्ट
रिजर्व बैंक ने अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बैंक प्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा है कि इस समय बड़े पैमाने पर 1000 और पांच सौ के नोट जमा कराए जा रहे हैं लिहाजा विशेष ध्यान देने की जरूरत है। भीड़भाड़ और काम की आपाधापी के बीच नकली नोटों को चलाने की गुंजाइश ज्यादा रहती है। लिहाजा हर नोट को बारीकी के साथ चेक किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें