फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउसिंग सोसाइटी ने काट दिए पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे स्थित कुसुम वाटिका के निकटवर्ती विकास नगर गोविंद विहार कॉलोनी में करीब एक दर्जन पेड़ काटे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया है। यहां हाउसिंग सोसाइटी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित कुसुम वाटिका के निकटवर्ती विकास नगर गोविंद विहार कॉलोनी की स्थापना के दौरान बिल्डर द्वारा बड़ी संख्या में एलोटोनियां के पौधे लगाए गए थे। 10-15 साल के दौरान यह पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं। पिछले कई दिनों से इन पेड़ों का कटान किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान ही करीब एक दर्जन पेड़ काट दिए गए हैं।
इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम बृहस्पतिवार को गोविंद विहार कॉलोनी पहुंची। यहां स्थानीय हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार उपाध्यक्ष से पूछताछ भी की। वन दरोगा ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में वृक्ष काटे गए हैं। संबंधित सोसाइटी के खिलाफ नोटिस जारी कर वन संरक्षण अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें