फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी के लिए सजाया नोटों का बंगला

विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में नोटों से सजाया गया बंगला - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। लॉकडाउन में ठा. बांकेबिहारी के लिए नोटों का बंगला सजाया गया। गोस्वामी समाज की ओर से ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया। फूलाें की बजाए नोटों के बंगले में ठाकुरजी विराजे।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन चल रहा है। मंदिर में भक्तों के आने पर पांबदी है। हालांकि ठाकुरजी की सेवा-पूजा पहले की तरह ही चल रही है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रभु के समक्ष फूल बंगले सजाकर उन्हें रिझाया जाता है। बृहस्पतिवार को ठा. बांकेबिहारी ने नोटों के बंगले में दर्शन दिए। 500, 200, 100, 50 और 20 के नोटों से बंगला सजाया गया।
भक्त लॉकडाउन के कारण ठाकुरजी के दर्शन नहीं कर सके, लेकिन मंदिर कमेटी ने इसका वीडियो जारी किया। वीडियो में नोटों से सजा बंगला अलौकिक लग रहा था। इसे गोस्वामी ज्ञानेंद्र किशोर और ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी ने सजाया। मंदिर के प्रशासन प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि करीब 20 हजार रुपये के नोटों का बंगला पहली बार सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें