फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: पहली बार केंद्रों पर भेजे जाएंगे एक विषय के दो प्रश्नपत्र, सुरक्षा के ऐसे इंतजाम

Tue, 18 Feb 2025 01:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर एक विषय के दो प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर अलग-अलग अलमारियों में रखना होगा।
 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार परीक्षा केंद्रों पर एक विषय के दो प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। प्रश्नपत्रों को केंद्रों पर अलग-अलग अलमारियों में रखना होगा। एक सेट के पेपर के लॉकर की चाबी संबंधित थाने में होगी। अन्य दो चाबियों में एक सिटी मजिस्ट्रेट और एक केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। विभाग की ओर से प्रश्नपत्रों के जिस सेट को खोलने की जानकारी दी जाएगी, उसे खोलकर छात्रों को देना होगा। 20 फरवरी से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से हैं। बोर्ड की ओर से जिले में प्रश्नपत्र आ चुके हैं और जीआईसी के डबल लॉकर रूम में रखे गए हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि पेपर के ए और बी दो सेट मिले हैं। बी सेट के पेपर के लॉकर की एक चाबी संबंधित थाने और एक प्रधानाचार्य के पास होगी। विभाग को अगर पेपर के दौरान कुछ गड़बड़ी लगती है तो वह तत्काल दूसरे पेपरों को खुलवाकर इसमें बदलाव कर देंगे।

जिले में 120 केंद्रों पर परीक्षा होनी हैं। परीक्षा के लिए इस बार 71404 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाओं के लिए जीआईसी में आईं उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा के सभी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वॉयस रिकॉर्डर सीसीटीवी कैमरों की छह महीने तक रिकाॅर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। परीक्षा के दौरान होने वाली रिकॉर्डिंग स्कूलों का एक भी कोना इससे नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें