फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पशुओं में फैल रहा खुरपका व मुंहपका रोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील, टैंटीगांव। कस्बा नौहझील और टैंटीगांव में पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग तेजी से फैल रहा है। पशुपालकों ने पशुओं में टीकाकरण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


नौहझील क्षेत्र के गांव चांदपुर कलां में लगभग 250 से 300 पशु इस बीमारी की चपेट में हैं। पशुपालकों का आरोप है कि प्रशासन को कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। प्रधान कालू सिंह, पशुपालक जगवीर सिंह, चेतराम, जगदीश, भूरा, मुकेश, रामवीर सिंह ने बताया कि उनके पशुओं के मुंह और पैरों में छाले हो गए हैं, जिससे वे न तो खा पा रहे हैं और न ही चल पा रहे हैं। दूध का उत्पादन भी काफी कम हो गया है। निजी तौन पर इलाज कराने के कारण उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

इधर टैंटीगांव में भी पशुओं में खुरपका व मुंहपका की बीमारी फैलने से सैकड़ों पशु बीमारी की बुरी तरह चपेट में आ गए हैं। पशु पालक ऋषि पाल शर्मा, बनवारी लाल, हरीशंकर, राजपाल, पुरषोत्तम, सत्यपाल, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि शीघ्र पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं के टीकाकरण न कराया तो पशु पालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि प्रभावित गांवों में टीम भेजकर पशुओं का इलाज और टीकाकरण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें