फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग का पनीर प्लांट पर छापा, लाइसेंस नहीं दिखाने पर मुकदमा दर्ज के निर्देश

Thu, 08 Sep 2022 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

डेयरी संचालक एफएसडीए  टीम को लाइसेंस नहीं दिखा सका। इस पर सहायक आयुक्त ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शेरगढ़-बिसंभरा क्षेत्र में एसके डेयरी नाम से संचालित पनीर प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पनीर और दूध की जांच के लिए नमूने लिए। डेयरी संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका तो प्लांट बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि बिना लाइसेंस पनीर प्लांट का संचालन करने के कारण संचालक के विरुद्ध मुकदमा दायर किया जाएगा। बिसंभरा में ही संचालित जेके पनीर प्लांट का निरीक्षण कर पनीर का एक सैंपल लिया। संचालक को स्वच्छ वातावरण में पनीर निर्माण के निर्देश दिए। 

टीम हुसैनी गांव पहुंची जहां चंद्रपाल नामक व्यक्ति पनीर प्लांट का संचालन मानकों को ताक पर रखकर कर रहा था। लगभग 4000 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराते हुए पनीर एवं दूध के दो सैंपल लिए। संबंधित व्यक्ति को नोटिस दिया कि भविष्य में मानकों के अनुरूप प्लांट का संचालन किया जाए। पांचों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें