फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय बाल गृह की कैंटीन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय बाल गृह की कैंटीन का किया निरीक्षण मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और राजकीय बाल गृह में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त डॉ. गौरी शंकर के नेतृत्व में टीम द्वारा कैंटीन संचालक को स्वच्छ वातावरण में खाना बनाने तथा गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ का उपयोग करने के निर्देश दिए। दाल एवं आटा के सैंपल संग्रहित किए। संचालक को हिदायत दी अस्पताल में मरीजों को वितरित होने वाले दूध के पाउच की एक्सपायरी डेट नियमित रूप से चेक की जाए। टीम ने राजकीय शिशु बाल ग्रह में किचन तथा स्टोर रूम का निरीक्षण कर अरहर दाल का सैंपल लिया। जिला पंचायत परिसर में बाल विकास एवं पुष्टाहार गोदाम का निरीक्षण कर दलिया, चना, दाल एवं सोयाबीन रिफाइंड के 3 सैंपल लिए। गोदाम में खाद्य सामग्री का रखरखाव सही तरह से करने के निर्देश दिए। कस्तूरबा बालिका विद्यालय मांट में किचन एवं स्टोर रूम का निरीक्षण कर दाल का नमूना लिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी ,एसएस निरंजन, दलवीर सिंह ,भरत कुमार एवं अरुण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें