फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिले में लगाई जाएंगी खाद्य प्रसंस्करण की इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की बड़ी तैयारी की है। प्रत्येक जिले में 1000 औद्योगिक इकाइयों को लगाया जाएगा। इससे महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। इससे महिलाओं को आमदनी बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की तैयारी की गई है। खाद्य प्रसंस्करण नीति के जरिए निवेश, रोजगार और निर्यात को गति देने का लक्ष्य है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले में 1000 नई इकाइयां स्थापित करना है, यानी कुल 75,000 नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
इसके लिए हल्दी, आम, आंवला, मिर्च, नमकीन और दुग्ध प्रसंस्करण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राजकीय खाद्य प्रसंस्करण संस्थान, आगरा के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह ने बताया कि मंडल के सभी जनपदों में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा दिया जाएगा। खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी यूनिट लगाने में अनुदान और छूट भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें