फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: खाद्य विभाग ने नष्ट कराया 1200 किलो पनीर और तीन हजार लीटर दूध, लाइसेंस निरस्त कर डेयरी को किया सील

Sat, 20 Jun 2026 09:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ शाहपुर रोड, गोपाल बाग पर कल्लू डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। डेयरी से दूषित पनीर, घी, क्रीम, दूध के नमूने लिए। टीम ने करीब 1200 किलोग्राम दूषित पनीर तथा तीन हजार लीटर मिश्रित दूध को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। 
 
विज्ञापन
टीम ने नष्ट कराया पनीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को गोपाल बाग में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ा। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1200 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ शाहपुर रोड, गोपाल बाग पर कल्लू डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। डेयरी से दूषित पनीर, घी, क्रीम, दूध के नमूने लिए। टीम ने करीब 3 लाख 36 हजार रुपये का 1200 किलोग्राम दूषित पनीर तथा करीब 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत के 3000 लीटर मिश्रित दूध को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। 

खाद्य लाइसेंस को निरस्त कर डेयरी परिसर को भी सील कर दिया। आरएसडी डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 6 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरुण राणा, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें