फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में खाद्य विभाग ने 6.27 लाख का पेड़ा व मिल्क केक नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने रुक्मिणी विहार स्थित एमवीडीए के फ्लैट समेत अन्य कई स्थानों पर गंदगी में मिले पेड़े एवं मिल्क केक को नष्ट कराया है। इसके अलाव कई क्षेत्रों में घेरव एवं मिठाई के नमूने लिए। टीम की इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में अफरातफरी मच गई। बलदेव में भी टीम ने दुकानों में मिठाई के नमूने लिए। टीम द्वारा नष्ट कराई मिठाई की कीमत 6.27 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में सचल दल ने रुक्मिणी विहार के सेक्टर-3 स्थित एमवीडीए ब्लॉक 23 में किराए पर ले रखे फ्लैट में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे पेड़े के 4 और मिल्क केक का 1 नमूना लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक मिठाई कारोबारी के मकान का निरीक्षण कर वहां बोरों पर एफएसएस एक्ट 2006 के तहत आवश्यक विवरण अंकित न होने के कारण मौके पर मौजूद लगभग 4000 किलो पेड़े और 100 किलो मिल्क केक को बुलडोजर की मदद से जमीन में गड्ढा कर नष्ट कराया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख 15 हजार आंकी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मिठाई कारोबारी ने किराये पर फ्लैट लेकर यहां गोदाम बना रखा था। इसके बाद टीम ने सुनरख बांगर में मिठाई कारोबारी के गोदाम का निरीक्षण कर पेड़े, मिल्क केक और खोआ के नमूने लिए। यहां भी गंदगी में रखे करीब 100 किलो पेड़ों को नष्ट कराया गया, जिनकी कीमती लगभग 12 हजार रुपये आंकी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह ने बल्देव स्थित दुकान से घेवर का एक नमूना लिया।
विज्ञापन

टीम ने कुल 9 नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित विक्रेताओं और मकान मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती और रीना शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें