फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एसी की आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन चौराहे के निकट सोमवार सुबह किंग एंड क्वीन कैफे में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। कैफे में मौजूद लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों, आसपास के होटल व दुकानों के कर्मचारियों तथा दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने का मुख्य कारण एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

एफएसओ नरेश सिंह ने बताया कि गोवर्धन चौराहे के निकट दीपक एक कैफे है। सुबह 11 बजे सूचना मिली कि कैफे में आग लग गई है। आसपास के होटल और दुकानों के कर्मचारी भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफलता नहीं मिली।
कुछ देर बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कैफे की खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय कैफे में अधिक भीड़ नहीं थी। पुलिस व दमकलकर्मी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें