फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केवल त्योहारों पर ही जागते हैं खाद्य विभाग के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का खेल जिले में तेजी से चल रहा है। लोग सस्ते के लालच में बीमारी मोल ले रहे हैं, मगर जिम्मेदारों ने मौन साधा है। कारण, नवरात्र और रामनवमी हो चुकी है। खाद्य विभाग के अधिकारी सिर्फ त्योहारों पर ही जागते हैं। अन्य दिनों में मिलावट पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से कभी कार्रवाई नहीं होती है। अब जब मथुरा से भेजा गया मिलावटी पनीर लखनऊ में जब्त हुआ तो अधिकारियों को निरीक्षण और नमूने लेने की याद आई है।
विज्ञापन


मांट के हुलासी गढ़ी निवासी हरपाल सिंह और उनका पुत्र सचिन लंबे समय से पनीर बनाने का काम करते हैं। बीते शुक्रवार को हरपाल ऑर्डर पर लखनऊ में 50 किलो पनीर लेकर पहुंचा था। वहां टीम ने पनीर में मिलावट होने की आशंका पर जब्त कर लिया। इधर, मथुरा की टीम सूचना पर मांंट के गांव दरबै में अमरसिंह के मकान में संचालित डेयरी पर पहुंची लेकिन यहां पनीर नहीं मिला। हालांकि टीम ने दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
खाद्य पदार्थों में मिलावट का मामला सीधे आम आदमी के सेहत से जुड़ा है। शासन-प्रशासन इस बारे में तमाम दिशा निर्देश जारी करता है। विभाग के अफसरों को बाजार में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने और आम जनता में उसके उसके प्रति जागरूकता पैदा करने की जिम्मेदारी दी गई है, मगर धरातल पर कार्रवाई हमेशा केवल कागजी आंकड़े दुरुस्त करती है।
विज्ञापन




195 नमूनों की रिपोर्ट आने का इंतजार
निरीक्षण के दौरान टीम ने जिन 195 खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर भेजे उनकी रिपोर्ट लखनऊ प्रयोगशाला से अब तक प्राप्त नहीं हुई है।



आज औचक निरीक्षण कर छापे मारेगी टीम

लखनऊ में मथुरा का मिलावटी पनीर पकड़े जाने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी अब सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में टीम पहुंचकर औचक निरीक्षण करेगी और छापे मारेगी। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें