मथुरा। विश्व स्तर पर चल रही कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसके लिए ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था की है। इसके तहत मंदिर के प्रसाद स्वरूप डिब्बों में भोजन वितरण की व्यवस्था की जा रही है।
मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभरी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज के निर्देशानुसार मंदिर के अधिकारी वेद अशोक कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से सभी को ठाकुर जी के प्रसाद स्वरूप डिब्बे में भोजन प्रदान किया। इन डिब्बों को उन लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जहां लोग भूख से परेशान हैं। संवाद