मथुरा। लॉकडाउन में चार घंटे की छूट के चलते शहर में जाम के हालात बनने पर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार किया है। चार पार्किंग चिह्नित की हैं। 28 मार्च से वाहन पार्किंग में खड़े हो सकेंगे।
एसपी यातायात ने बताया कि चार घंटे की छूट में भीड़ के चलते शहर के होलीगेट पर जाम के हालात बन रहे थे। इससे लोगों को दिक्कत हो रही थी। लोगों को राहत देने के लिए पार्किंग स्थल तय कर दिए हैं। अब यहीं मोटरसाइकिल आदि वाहन खड़ा करके लोग खरीदारी कर सकेंगे।
यहां होंगे वाहन खड़े
- क्वालिटी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहन अप्सरा टाकीज पार्किंग में खड़े होंगे।
- भरतपुरगेट की तरफ से आने वाले वाहन कलक्टरगंज में खड़े होंगे।
- जीआईसी तिराहे की तरफ से आने वाले वाहन आर्यसमाज रेलवे फाटक के पास पार्किंग में खड़े होंगे।
- डीगगेट सब्जी मंडी में खरीदारी को आने वाले वाहन डीगगेट चौकी के पास बनाई पार्किंग में पार्क होंगे।