फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सीएम के हस्तक्षेप पर विधायक ने कराया कार्ययोजना में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट। विधायक राजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बृज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मांट विधानसभा क्षेत्र में किसी भी धार्मिक स्थल पर विकास कार्य न कराए जाने को लेकर बरती जा रही उपेक्षा की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्य योजना में संशोधन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक राजेश चौधरी ने बताया कि 5 सितंबर को बृज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में कार्य योजना पर दोबारा विचार-विमर्श हुआ और उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों को कार्य योजना में शामिल किया गया। विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव में झाड़ी हनुमान मंदिर के कथा पंडाल के विस्तारीकरण एवं यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए निर्माण कार्य कराने, ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के तहत गांव ओबा स्थित प्राचीन ऐंचा दाऊजी मंदिर पर कथा पंडाल का निर्माण, पानीगांव में यमुना किनारे दुर्वासा ऋषि के मंदिर पर यात्रियों के लिए जन सुविधा उपलब्ध कराने एवं सौंदर्यीकरण कार्य, सोनई क्षेत्र की गांव पंचायत थोक कमल में नगोड़ा मार्ग स्थित लहचोर वन एवं तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य और मांट से बंसीवट होते हुए भांडीरवन तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का प्रस्ताव परिषद को दिया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें