फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे के साथ ठंड की दस्तक

Sun, 29 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-शाम ठंडी हवाओं के झोंकों के बाद अब सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। दो दिन से मंद पड़ी धूप की तेजी के बाद रविवार को सुबह शहर में कोहरे की चादर तन गई।
विज्ञापन


जिस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कभी कोलाहल शांत नहीं होता था वहां सन्नाटा रहा। वाहनों की रफ्तार ऐसे थी मानो कछुआ आगे बढ़ रहा हो। सुबह टहलने वाले भी घर से नहीं निकले, जो गए उनके चेहरे मफलर से ढंके थे।

बीते दो दिनों से सूर्य नारायण बादलों की ओट में थे और ठंडी-ठंडी हवाएं लोगों को चुभ रही थीं। ऐसे में महसूस होने लगा था कि सर्दी आने वाली है। रविवार को सुबह जब कोहरे की चादर ने आसमान को ओझल कर दिया तो प्रकृति की इस प्रत्याशित घटना की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


अच्छी बात यह रही कि दिन रविवार का था तो लोग देर तक रजाई में ही रहे। स्कूल और आफिस जाने वालों को तो चिंता नहीं थी। व्यवसायी निकले भी लेकिन सुबह 10 बजे के बाद। इस दौरान बाजार में भी चहल पहल कम दिखी। कहीं-कहीं वाहनों का हॉर्न ही सन्नाटा चीर रहा था।

दोपहर बाद हल्की धूप हुई तो लोग राहत में दिखाई दिए। ये पल मौसम का आनंद लेने वाले थे लेकिन सर्द हवाओं ने अरमान ठंडे कर दिए। पारा अपने निचले तल की ओर बढ़ चला है। ऐसे में मुश्किल उन लोगों के लिए है जो फुटपाथ पर ही जिंदगी गुजार रहे हैं।

बढ़ गई गरम कपड़ों की बिक्री
ठंड बढ़ने के साथ ही गरम कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। बाजार में स्वेटर, मफलर, कैप खरीदने वाले ग्राहक आने लगे है। जंक्शन रोड स्थित तिब्बती बाजार मेें गरम कपड़ों की खरीददारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

रात का तापमान एक डिग्री और गिरा
राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया रात के तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और दिन का 18 डिग्री दर्ज किया गया है वहीं मौसम में आर्र्दता का प्रतिशत 65 है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें