फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर छाया रहा कोहरा, वाहनों की रफ्तार थमी

Mon, 07 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को एक बार फिर कोहरे की चादर तन गई। हाईवे पर घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई। तापमान गिरने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई। ठंड के चलते सुबह टहलने वाले लोगों के कदम भी ठिठक गए।
विज्ञापन


अपराह्न होने के बाद ही सूर्यनारायण के दर्शन हुए। हल्की धूप लोगों को खूब सुहाई। इस बीच कई बार सूर्यनारायण बादलों की ओट में छुप गए। ऐसे में ठंडी हवाओं ने सर्दी की मार और बढ़ा दी।

राया शोध केंद्र प्रभारी डा. श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 19 डिग्री और रात का तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्र्दता का प्रतिशत 75 रहा। उन्होंने मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें