फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुबह कोहरे की चादर, दोपहर में धूप बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सर्दी रफ्तार पकड़ने लगी है। शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, सुबह 11 बजे तक सूरज दिखाई नहीं दिया। इसके बाद निकला भी तो बेअसर रहा। इस बीच सर्द हवा शरीर को चुभती रही। शहर में एकाध जगह बूंदाबांदी भी हुई। सुबह बच्चे कंपकंपाते हुए स्कूल पहुंचे। सर्दी से बचाव के लिए अलाव और नगर निगम की ओर से लगावाए गए गैस हीटर का सहारा लेते दिखे। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, इससे हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चले। उधर, ग्रामीण अंचल में भी घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन



शहर में सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। हालांकि शुक्रवार देर शाम से ही कोहरा छाने लगा था। सुबह टहलने के लिए घर से निकले लोगों को कोहरे के साथ ही ठंडी हवाओं का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रात: 6 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो 10 मिनट तक चली। बूंदाबांदी और कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग, यमुना एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता कम रहने से वाहन भी रेंगते नजर आए। देहात क्षेत्र में भी कोहरा छाया रहा। खेतों में जाने वाले किसान भी कोहरे से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और तीखे होंगे।


नगर निगम ने जलाए गैस हीटर

बेसहारा लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए नगर निगम ने 22 स्थानों पर गैस हीटर लगाए हैं। इसके साथ ही आमजन ने भी ठंड से बचने के लिए रूम हीटर अथवा अंगीठी आदि जलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें