फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरो कान्हा गुलाब को फूल...

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सहयोग से वृंदावन में हुनर हाट और ब्रजरज उत्सव के अंतर्गत दोपहर के सत्र में ब्रज की सुप्रसिद्ध ब्रज लोक संगीत की विश्व प्रसिद्ध लोक गायिका नृत्यांगना डॉ. वंदनाश्री और उनके ग्रुप की ओर से ब्रज लोक संगीत नृत्य की सुंदर प्रस्तुति हुनर हाट सांस्कृतिक मंच पर हुई। इसमें सर्वप्रथम कलाकारों ने यही मेरो कान्हा गुलाब को फूल गीत पर सुंदर नृत्य से भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा भूमि ब्रज की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जमुना किनारे मेरो गांव सांवरे आ जाइयो का वर्णन नाटॺ प्रस्तुति के द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत कलाकारों ने सुंदर कृष्ण की झांकी का दर्शन कराते हुए श्री गोवर्धन महाराज गीत प्रस्तुत किया। अंत में कलाकारों ने महारास की झांकी का दर्शन कराया। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप ने कहा कि ब्रज संस्कृति की जड़ें बहुत गहरी हैं।
उन्होंने कहा कि ब्रज रज उत्सव के माध्यम से जहां ब्रज के कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है, वहीं विख्यात कलाकारों की प्रस्तुति देखने का भी अवसर मिल रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक अनूप शर्मा के साथ संयोजक देवेंद्र शर्मा व संजय शर्मा ने भगवान श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों का माल्यार्पण करके पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन विजेता चतुर्वेदी ने व आभार संजय शर्मा ने किया।
विज्ञापन

--
सेल्फी प्वाइंट पर लग रही लोगों की भीड़
वृंदावन। वृंदावन के हुनर हाट में आने वाले लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। मेला स्थल पर कई स्थानों पर बने सेल्फी प्वाइंट पर लोग सेल्फी ले रहे हैं। खासकर युवा वर्ग में सेल्फी लेने का क्रेज अधिक देखा जा रहा है। युवक और युवती सेल्फी लेते हुए देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें