मथुरा। हरे कृष्णा आर्किड में इस बैंकट हॉल को सीज किया गया।
- फोटो : mathura
वृंदावन। रिहायशी इलाके में व्यवसायिक गतिविधियां चलना हरे कृष्णा आर्किड ग्रुप को भारी पड़ गया। मथुरा विकास प्राधिकरण ने सोमवार को अवैध रूप से बेसमेंट में संचालित किए जा रहे पांच बैंक्वेट हॉल, दो रेस्टोरेंट और दो किचन को सील कर दिया। यह कार्रवाई 29 सितंबर, 30 सितंबर और 6 अक्टूबर को चरणबद्ध तरीके से की गई। पिछली कार्रवाई में स्टाफ के भविष्य का हवाला देकर थोड़ा समय मांग लिया था लेकिन विभाग ने सोमवार को पूरी कार्रवाई की।
दरअसल हरे कृष्णा आर्किड की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शिकायत की थी कि पार्किंग के लिए निर्धारित बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही है। कई दिनों ने विभाग ने जांच पड़ताल की। अधिकारियों के आदेश पर सहायक अभियंता पंकज शुक्ला ने साथ परिवर्तन दल के अन्य अभियंताओं ने पहुंचकर बैंकट हॉल और रेस्टाेरेंट को सील कर दिया। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा रोड पर निर्माणाधीन छह दुकानों को भी सील किया गया। इनका निर्माण मानकों के विपरीत पाया गया।