मथुरा के हाईवे थाने की पुलिस ने ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर का तार चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 31 किलो कॉपर, कार समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों ने जिले के कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पांचों आरोपी आगरा के रहने वाले हैं।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि 5 जुलाई को उसफार फीडर के विद्युत अधिकारी ध्रुव साहू ने हाईवे थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने रिपोर्ट में बताया था कि श्रीखाटू श्याम कॉलोनी में स्थित एक ट्रांसफाॅर्मर की विद्युत आपूर्ति बाधित करने के बाद उसे खंभों से नीचे उतारा गया। इसके बाद ट्रांसफाॅर्मर से कॉपर निकाला गया। आरोपियों ने ट्रांसफाॅर्मर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।