फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले किए बांकेबिहारी के दर्शन, फिर साधा विपक्ष पर निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह सोमवार को सपरिवार ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के दरबार में पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


मंदिर में अरुण सिंह ने गोस्वामी परिवार के सदस्यों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तिलक लगाने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका वोट बैंक प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनावी परिणामों में भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है और पार्टी ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर कार्य कर रही है तथा देश के विकास और जनहित के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाकियू (सुनील) के प्रदेश प्रभारी मानिक शर्मा ने उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम, पुनीत चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, जुगल गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, श्याम चतुर्वेदी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें