मथुरा। रेलवे की परिचालन व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। सोमवार को मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। लंबी दूरी की ट्रेनों की लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को घंटों स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा रहा है।
सबसे अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों में उत्कल एक्सप्रेस रही, जो करीब साढ़े सात घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। वहीं हीराकुंड एक्सप्रेस भी लगभग सवा दो घंटे की देरी से चली। इसके अलावा कई अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी निर्धारित समय से देर से पहुंचीं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार को अमृतसर एक्सप्रेस 9 घंटे 50 मिनट, होशियार पुर- आगरा कैंट एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट, हरिद्वार समर स्पेशल एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, आगरा-कासगंज पैसेंजर 40 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 35 मिनट, मंगला एक्सप्रेस 26 मिनट, हजरत निजामुद्दीन-इंदौर एक्सप्रेस 58 मिनट, केरला एक्सप्रेस 23 मिनट, अमृतसर-विशाखापट्टनम-हीराकुंड एक्सप्रेस 2 घंटे 15 मिनट, जम्मूतवी-पुणे एक्सप्रेस 28 मिनट, फिरोजपुर छावनी- सिओनी-पातालकोट एक्सप्रेस 52 मिनट, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 7 घंटा 40 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट, हजरत निजामुद्दीन-इंदौर इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 50 मिनट, कुरुक्षेत्र-खजराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 1 घंटा 50 मिनट की देरी से चल रहीं हैं। इसके साथ ही आधा दर्जन ट्रेन 10 से 15 मिनट देरी से चल रहीं हैं।