फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में इस सीजन के पहले कोहरे का कहर, ट्रक में घुसी रोडवेज बस...दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

Thu, 14 Nov 2024 01:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। ऐसे में सुबह-सुबह गुलाबी की सर्दी के साथ घने कोहरे ने दस्तक दी, तो दृश्यता बेहद कम रह गई। दिल्ली हाईवे पर कोहरे के कारण रोडवेज बस आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत चौमुहां हाईवे पर घने कोहरे के कारण अज्ञात ट्रक में पीछे से रोडवेज बस घुस गई। बस में बैठी हुईं 12 सवारियां घायल हो गईं। रोडवेज बस मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 
बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे घना कोहरा होने के कारण आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। चौमुहां हाईवे पर पीछे से आ रही यूपी रोडवेज की बस ट्रक में जा घुसी। हादसा होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से निकाला। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल भर्ती कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया ट्रक में बस घुसने के कारण 12 सवारी घायल हो गई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

ये हुए घायल
ट्रक में पीछे से घुसी यूपी रोडवेज की बस में 12 सवारियां घायल हो गईं,  जिनमें कुछ श्रद्धालु भी थे जो मथुरा वृंदावन से घूमकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे। घायलों के नाम कुरुक्षेत्र के थानेसर थाना के गांव भाड़ी निवासी श्यामलाल पुत्र किशनचंद, मोनिका, बेबी शर्मा पत्नी ताराचंद, खुशबू पुत्री वेदप्रकाश, रुद्र शर्मा पुत्र श्यामलाल हैं, जो श्रद्धालु हैं। वहीं अन्य घायल एमपी के दमोह के गांव हता निवासी द्रोपदी पत्नी मानकचंद, कोशल्या पत्नी अशोक, अशोक पुत्र जगना, पंकज मिश्रा निवासी मथुरा, अभिषेक पुत्र राजू, खुशबू निवासी लुधियाना के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें