फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहले जन्मस्थान पर श्रीकृष्ण मंदिर बनाएं, फिर काॅरिडोर की सोचें

विज्ञापन
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की परपोती राजश्री चौधरी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की परपोती राजश्री चौधरी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पहले भगवान श्रीकृष्ण को उनके मूल जन्मस्थान पर विराजमान कराए और वहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराए। उसके बाद वृंदावन काॅरिडोर की साेचे। बुधवार को वह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं थीं। राजश्री ने कॉरिडोर परियोजना और प्रस्तावित मंदिर न्यास के खिलाफ चल रहे आंदोलन का समर्थन किया और आंदोलनकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार और स्थानीय सांसद हेमामालिनी के खिलाफ हमला बोला। कहा कि सांसद ब्रज से बाहर की हैं तो यहां की गरिमा को क्या जानें। सरकार मंदिर की धार्मिक विरासत को नष्ट करने और उसकी संपत्तियों पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। किसान खाद के लिए परेशान हैं और गोमाता सड़कों पर घूम रही हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इन समस्याओं पर नहीं है। उसकी केवल मंदिरों की संपत्ति पर नजर है। महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ला, समीर शुक्ला सहित कई संत और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें