फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग कर लूटा

Mon, 12 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात लगभग 9.30 बजे बाजार से वापस घर जा रहे बजे मेडिकल स्टोर संचालक पर लगभग दो दर्जन लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर लूट लिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। जानकारी पर सीओ सदर सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही।
विज्ञापन


थाना वृंदावन अंतर्गत गांव राजपुर निवासी अनिल पुत्र भगवानदास का वृंदावन के अटल्ला चुंगी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। अनिल के अनुसार रात लगभग 9.30 बजे वह मेडिकल स्टोर बंद कर बुलट गाड़ी से घर जा रहे थे। आरोप है तभी गांव के पास ग्राम प्रधान नारायण सिंह पक्ष के कन्हैया, राजू, महेंद्र, दिनेश सहित लगभग दो दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर आए और उस पर फायरिंग करने लगे। किसी तरह छिपकर उसने जान बचाई। आरोप है कि हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की। इस दौरान अनिल के पास रखे 35 हजार रुपये भी आरोपियों ने लूट लिए। इधर फायरिंग और लूटपाट की सूचना पर सीओ सदर मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अनिल से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में आरोपियों के विरुद्ध चौथ वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसका बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें