फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होटल में पार्टी के दौरान फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई। होटल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मसानी रोड स्थित एक नामचीन होटल में सत्ताधारी दल के नेता स्थानीय व्यापारियों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी में शराब का इंतजाम था। शराब का सुरूर चढ़ा तो पार्टी करने आए लोग आपस में झगड़ने लगे। शुरुआत गाली-गलौज से हुई। फिर नशे में धुत लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
बात बढ़ी तो पार्टी में शामिल व्यापारी ने कमर में लगी पिस्टल निकाली और फायरिंग कर डाली। गोली चलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। पार्टी में शामिल कई लोग होटल से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

फायरिंग के आरोपी मुकुल निवासी राधा निवास वृंदावन को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग करने की वजह के बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें