फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरपूरा में चली गोलियां, दोनों पक्ष के पांच हिरासत में

विज्ञापन
किशोरपुरा में दो पक्षों के विवाद में पहुंची पुलिस। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन। नगर के किशोरपुरा के भट्टर भवन के पास दो पक्षों में हुए विवाद के बाद फायरिंग हो गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। विवाद के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची बिहारीजी चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किया है। फिलहाल किशोरपुरा का माहौल गरमाया हुआ है। कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं लिया गया। दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज नहीं कराएंगे तो पुलिस मुकदमा दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें