फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में जितनी टिड्डियां आएं उन्हें मार दिया जाए: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कैंप कार्यालय में टिड्डियों के आगमन की संभावना पर बैठक ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टिड्डियों को मारने के लिए माइक्रो लेबल पर पूर्ण तैयारियां कर ली जाएं। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी जाए और प्रयोग में लाने वाले सभी यंत्रों का पहले से ही इंतजाम कर लिया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि टिड्डियों को मारने वाली दवाओं का कृषि विभाग स्टॉक कर ले एवं सभी प्राइवेट डीलरों को भी दवा सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि टिड्डियों पर छिड़काव के लिए पर्याप्त मात्रा में टैंकर एवं पानी की व्यवस्था की तैयारी कर ली जाए। उन्होंने ट्रैक्टरों को भी अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। जो भी ट्रैक्टर जितने समय के लिया जाएगा उसे उतने दिन का किराया एवं डीजल दिया जाएगा।
डीएम ने चीफ फायर अधिकारी प्रमोद शर्मा को निर्देश दिए कि वह अपनी गाड़ियों को तैयार रखें, जिससे टिड्डियों के आक्रमण के समय उन्हें मारा जा सके। डीएम ने गोवर्धन एवं फरह ब्लॉक को क्लस्टर बनाने के निर्देश दिए, जिससे वहां टिड्डियों को मारने की दवा का स्टॉक किया जा सके। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि टिड्डियों का खतरा राजस्थान की तरफ से आने का है, जो ज्यादातर गोवर्धन एवं फरह ब्लॉक में आने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ नितिन गौड़, ज्वाइंट मजिस्ट्रेेट दीक्षा जैन, एडीएम वित्त बृजेश कुमार, उप निदेशक कृषि धुरेंद्र कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें