मथुरा (ब्यूरो)। कोतवाली रोड स्थित नमकीन फैक्ट्री में डीजल भट्टी और टंकी
में आग लग गई। आग बढ़ने से पहले ही दुकानदारों और दमकलों ने उस पर काबू कर
लिया।
ये फैक्ट्री होलीवाली गली निवासी कालीचरन की है। दो माले की बिल्डिंग में
नीचे कालीचरन दुकान चलाते हैं। सोमवार को सुबह नौ बजे के करीब डीजल
संचालित भट्टी और उसकी टंकी ने आग पकड़ ली। दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को
इसकी सूचना दी। सूचना पर अगिभनशमन अधिकारी बीपी त्रिपाठी तीन दमकल लेकर
पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से हजारों का नुकसान हो गया।