फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire in Mathura : साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, मची अफरा -तफरी

Mon, 12 Sep 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

Fire in Mathura : लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, पर आग कम होने की बजाए बढ़ने लगी। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने अग्निशमन को बुलवाकर आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौकी कृष्णानगर की लक्ष्मीनगर के लिंक रोड पर साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की साड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से खलबली मच गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, पर आग कम होने की बजाए बढ़ने लगी। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने अग्निशमन को बुलवाकर आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लगी है।

विज्ञापन


बताते हैं कि राकेश पुत्र ब्रजगोपाल निवासी महाविद्या कॉलोनी की दुकान है। आग करीब पौने 10 बजे लगी। दुकान स्वामी भी खबर मिलते ही पहुंच गया, जबकि कुछ देर पहले दुकान बढ़ाकर गया था। चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुकान स्वामी का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरा सामान जलाकर खाक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें