फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सपा सरकार में पुलिस को नहीं बख्शते थे गुंडे : ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
मथुरा। भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अखिलेश यादव पर बरसे। कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज कायम था। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सरकार में गुंडे खुले में घूमते थे। यूपी में सबसे ज्यादा दंगे सपा सरकार में होते थे। यह गुंडे पुलिस को भी नहीं बख्शते थे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पुष्पाजंलि उपवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता अब पूरी तरह से आगामी निकाय चुनावों के लिए जुट जाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि आज भाजपा अपनी रीति नीति के चलते दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
उप मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यालय पर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, मांट विधायक राजेश चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, विधायक मेघश्याम सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौधरी तेजवीर सिंह, मेयर डॉ मुकेश आर्य बंधु, रविकांत गर्ग, चंद्रपाल कुंतल, नितिन शर्मा, श्याम चतुर्वेदी मौजूद रहे। संचालन महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें