फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए फायर फाइटर

Sat, 15 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14 अप्रैल 1944 को मुंबई के बंदरगाह स्थित फोर्ड स्टिकन जहाज पर भीषण अग्निकांड में मारे गए 66 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी दिन से 14 अप्रैल का दिन ‘अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का भी शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कृष्णानगर स्थित फायर बिग्रेड कार्यालय पर एसएसपी मोहित गुप्ता ने स्मृति दिवस परेड में मारे गए 66 अग्निशमन कर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने कहा कि मुंबई में मारे गए अग्निशमनकर्मियों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता।

जिला अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार से अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। रोजाना अग्निशमन कर्मी आग से बचाव के लिए जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा समेत अग्निशमन अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम
15 अप्रैल - फायर स्टेशन व महत्वपूर्ण स्थानों पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जाएगा
16 अप्रैल - जिला मुख्यालय, तहसील स्तर पर फायर स्टेशन, स्कूलों में आग से सुरक्षा से संबंधित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
17-19 अप्रैल - जिला मुख्यालय, तहसील स्तर पर बहुखंडीय भवनों का निरीक्षण, अग्निशमन उपकरणों की जांच का अभियान चलेगा और व्यापार मंडलों के संग गोष्ठी होगी
विज्ञापन

20 अप्रैल - ग्रामीण अंचलों मे प्रभारी अगिभनशमन अधिकारी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें