फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगबिरंगी आतिशबाजी से नहाई धर्मनगरी

Thu, 23 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
अतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार शाम भगवान गोदारंगमन्नार ने स्वर्ण घोड़े पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। सवारी के बड़ा बगीचा पहुंचने के बाद ठाकुरजी के समक्ष अतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। इस आतिशबाजी का आनंद लेने के लिए हजारों श्रद्धालु रंगजी के बगीचे पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इससे पहले शाम करीब 7:30 बजे भगवान गोदारंगमन्नार की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें ठाकुरजी मनोहारी छवि में रत्न आदि का शृंगार और हाथ में भाला, तलवार आदि आयुध धारण कर सोने के घोड़े पर विराजमान होकर चल रहे थे। भगवान गोदारंगमन्नार के जय-जयकारों के मध्य मार्ग में शोभायात्रा का स्वागत स्थान-स्थान पर हुआ।

शोभायात्रा के रंगजी के बगीचा स्थित विश्राम स्थल पहुंचने के बाद ठाकुरजी के समक्ष आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण आकाश मंडल रोशनी और धमाकों से गूंज उठा। लगभग एक घंटे तक आतिशबाजी का प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें