फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पेट्रोल पंप के बिजली पैनल में लगी आग...कर्मचारियों में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पेट्रोल पंप के पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पेट्रोल पंप से धुआं निकलता देख अनहोनी की आशंका के चलते राहगीर भी भयभीत हो गए। लोगों भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल पहुंच गई।
 
विज्ञापन
लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कंकाली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बिजली पैनल में बुधवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की खबर जैसे ही कर्मचारियों को लगी तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यदि आग बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी स्थित कंकाली रोड पर पेट्रोल पंप है। बुधवार की सुबह छह बजे के करीब पेट्रोल पंप के पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पेट्रोल पंप से धुआं निकलता देख अनहोनी की आशंका के चलते राहगीर भी भयभीत हो गए। कुछ ही देर में कंकाली रोड पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने पंप मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं।

इससे पहले पंप कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी रमेश सोनी ने बताया कि जहां पर आग लगी, वहीं से कुछ दूरी पर पेट्रोल और डीजल के टैंक थे। यदि आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें