फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑक्सीजन प्लांट के इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल में आग की सूचना पर पहुंची दमकल टीम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में शनिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की सूचना अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल विभाग को दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर के समय ऑक्सीजन प्लांट चल रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग लग गई। आग धीरे-धीरे तेज होती गई। अस्पताल में मरीज के परिजन ने आग की सूचना कर्मचारियों को दी तो आनन-फानन कर्मचारियों ने दमकल और अस्पताल के सीएमएस को अवगत कराया। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। वहीं इलेक्ट्रीशियन को जल्द सही के साथ प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें